बिहार (BIHAR)
बिहार , जहां से जन्म लिया है इतिहास! मैं भारत के छोटे से राज्य बिहार की दास्तान बताती हूं, महाभारत के काल की कई कहानियां तो महापुरुष के जन्म की स्थान, हां ये हमारा बिहार है! जुग-जुग से सुने किस्सा भगवान बुद्ध का , हां ये वही बिहार है!
बिहार का एक छोटा सा हिस्सा जिला मुंगेर जो खूबसूरत के साथ साथ ज्ञान से भरा है! मुंगेर की कुछ जगह हमें अपने मिट्टी से जुड़े रहने का सीख देता है! मातृभूमि में बसा शहर मुंगेर जो बिहार का 7वां सबसे बड़ा शहर कहलाता है!इसका इतिहास राजा कासिम से शुरू हुआ और एक समय मुंगेर बंगाल की राजधानी भी थी! कष्ट हरने वाली कष्टहरणी घाट और सुख शांति और सुबह का योगाभ्यास , योगा आश्रम काफी कुछ है ! इसी के साथ एक खूबसूरत सा जगह जो घूमने के लिए काफी प्रसिद्ध है, और ऐसे कई आकर्षित करने वाले जगहों की दास्तान सुनाती हूं!
भीम बांध
भीम बांध जमुई जिला का एक गांव में स्थित खड़गपुर में हैं! इसकी गाथा में कहा जाता है , महाभारत काल में पांच पांडवों में भीम ने ही इस बांध का निर्माण कराया और तब से यह भीम बांध के नाम से स्थापित हो गया ! खड़गपुर झील घूमने के लिए काफी प्रचलित हैं और यहां हर साल पर्यटक घूमने के लिए आते हैं! खड़गपुर झील जो भीम बांध से कुछ दूरी पर है यह देखने में उतना ही लाजवाब है जितनी बाहर की झीलें लगती है! अब कुछ बातें भीम बांध की जानते है , जारें के मौसम और नये साल की पिकनिक के लिए ये बेहतर जगह माना जाता है ! जो प्राकृतिक खूबियों और पहाड़ियों से घिरे हुए हैं , इन जगहों पे जंगल की वो हरियाली चार चांद लगा देती है! ठंड के मौसम में गर्म जल की धारा ये सब पौराणिक गाथा से जोड़कर बना है ! इसी दिन सबसे ज्यादा उमड़ती भीड़ से पर्यटक घूमने आते हैं! यहां पहुंचने से पहले रास्ते के जंगल में पर्यटकों के लिए घूमने और पुराने युग की कहानी जानने के लिए बहुत कुछ है ! जैसे वन्यजीव अभयारण्य, ऋषि कुंड , सीता कुंड और भी बहुत जगह हैं! ये ट्रिप मौज मस्ती के साथ साथ इतिहास का जानकारी और गांव की मिट्टी वो खुशबू गांव की वादियों के साथ मिलते हैं !
बिहार में बसा हैं "मैं" और "तुम" नहीं! यहां बसते "हम" है , तो बिहारी संग घूमते बिहार की प्राकृतिक वादियों को ! अपने रंग में रंग देने वाले इस खूबसूरत बिहार को!
अपना बिहार 🙏




Amazing.. Wonderful 👌
ReplyDeletegood
ReplyDeleteInteresting
ReplyDeleteInformative
ReplyDelete