बिहार , जहां से जन्म लिया है इतिहास! मैं भारत के छोटे से राज्य बिहार की दास्तान बताती हूं, महाभारत के काल की कई कहानियां तो महापुरुष के जन्म की स्थान, हां ये हमारा बिहार है! जुग-जुग से सुने किस्सा भगवान बुद्ध का , हां ये वही बिहार है! बिहार का एक छोटा सा हिस्सा जिला मुंगेर जो खूबसूरत के साथ साथ ज्ञान से भरा है! मुंगेर की कुछ जगह हमें अपने मिट्टी से जुड़े रहने का सीख देता है! मातृभूमि में बसा शहर मुंगेर जो बिहार का 7वां सबसे बड़ा शहर कहलाता है!इसका इतिहास राजा कासिम से शुरू हुआ और एक समय मुंगेर बंगाल की राजधानी भी थी! कष्ट हरने वाली कष्टहरणी घाट और सुख शांति और सुबह का योगाभ्यास , योगा आश्रम काफी कुछ है ! इसी के साथ एक खूबसूरत सा जगह जो घूमने के लिए काफी प्रसिद्ध है, और ऐसे कई आकर्षित करने वाले जगहों की दास्तान सुनाती हूं! भीम बांध भीम बांध जमुई जिला का एक गांव में स्थित खड़गपुर में हैं! इसकी गाथा में कहा जाता है , महाभारत काल में पांच पांडवों में भीम ने ही इस बांध का निर्माण कराया और तब से यह भीम बांध के नाम से स्थापित हो गया ! खड़गपुर झील...